गर्मी में शरीर में पानी की कमी के 5 खतरनाक लक्षण और तुरंत इलाज – नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी!

गर्मी में शरीर में पानी की कमी

Table of Contents

1. लेख परिचय (Intoduction)

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और इस मौसम की सबसे आम लेकिन खतरनाक समस्या है डिहाइड्रेशन, यानी शरीर में पानी की कमी| इस समय ज्यादा पसीना आने की वजह से शरीर से सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि जरूरी नमक और कुछ मिनरल्स भी कम हो जाते हैं, जिससे शरीर की एनर्जी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है|

सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग इसे नज़र अंदाज़ कर देते हैं और सोचते हैं कि ये तो नार्मल गर्मी है, थोड़ी देर में खुद सब ठीक हो जाएगा|

लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर सिर दर्द, चक्कर आना, तेज धड़कन और कभी-कभी बेहोशी जैसी स्थिति तक पहुंचा देती है|

मुझे भी पिछले कुछ सालों तक इस समस्या का सामना करना पड़ा है| मैं अक्सर धूप में काम करता या घूमता रहता था, जिसके कारण पानी पीना भूल जाता था| फिर कुछ घंटों बाद तेज चक्कर आते और शरीर बहुत कमजोर हो जाता था| ऐसा मेरे साथ कई बार हुआ|

उस समय मुझे समझ आया कि पानी की कमी को हल्के में लेना कितना गलत हो सकता है| इस बार मैंने अपनी आदतें बदल दी हैं और आप भी समय रहते सावधान हो जाएं|

अगर आप खुद में इन संकेतों को समय पर पहचान लेते हैं तो बड़ी परेशानी से बच सकते हैं| इस आर्टिकल में मैं पानी की कमी को लेकर उन बातों को बताऊंगा जिन्हें लगभग सभी व्यक्ति को जानना बेहद जरूरी है|

2. शरीर में पानी की कमी क्या होती है? और क्यों होती है?

Dehydration यानी शरीर में पानी की कमी होना, और यह तब होती है जब शरीर से जितना पानी बाहर निकलता है, उतना वापस नहीं मिल पाता है| आसान शब्दों में कहें तो जब हम पर्याप्त पानी नहीं पीते या बहुत पसीना, उल्टी के कारण शरीर का पानी कम हो जाता है, तो इसे डिहाइड्रेशन कहते हैं|

मैं पहले सोचता था कि डिहाइड्रेशन सिर्फ तब होता है जब पानी बिल्कुल ही न पिया जाए, लेकिन बाद में समझ आया कि सिर्फ पसीना और कम पानी भी शरीर को कमजोर कर सकता है|

शरीर में पानी का होना बहुत जरूरी होता है| यह खून को सही तरीके से चलाता है, पाचन में मदद करता है और शरीर के तापमान को कंट्रोल रखता है|

इसके साथ ही Electrolytes जैसे सोडियम और पोटैशियम शरीर की नसों और मांसपेशियों को ठीक से काम करने में मदद करते हैं|

3. गर्मी में पानी की कमी के 5 खतरनाक लक्षण?

जब मुझे मेरे शरीर में पानी की कमी हुई थी, तो इन लक्षणों का सामना करना पड़ा था| हो सकता है कि आपको भी इन समस्याओं का सामना करना पड़े| लेकिन यह जरूरी नहीं कि ये सभी लक्षण एक साथ ही दिखें, हो सकता है कुछ हों और कुछ न हों| लेकिन ये मुख्य संकेत हैं जो बताते हैं कि शरीर में पानी की कमी हो रही है|

1. सिर दर्द और चक्कर आना

जब शरीर में पानी कम हो जाता है, तो इसका असर सीधे हमारे दिमाग पर पड़ता है| जिससे सिर घूमने लगने लगता है| मेरे साथ भी ऐसा हुआ था कि मैं धूप से घर आया और जैसे ही बैठा, अचानक सिर घूमने लगा| उस समय मुझे लगा शायद नींद की वजह है, लेकिन असल में यह पानी की कमी थी|

2. शरीर में अधिक थकान और कमजोरी

डिहाइड्रेशन में बिना ज्यादा काम किए भी शरीर खुद को थका हुआ महसूस करता है| मुझे भी कई बार बिना काम किए ऐसा लगता था कि शरीर बिल्कुल खत्म हो गया है, जैसे पूरी एनर्जी खत्म गई है|

3. मुंह, जीभ और होंठों का सूखना

यह पानी की कमी का सबसे पहला संकेत होता है| अगर मुंह बार-बार सूखता है, होंठ फटते हैं और जीभ चिपचिपी लगती है, तो तुरंत समझ ले कि शरीर में पानी की कमी है|

4. पेशाब का रंग बदलना या कम आना

अगर पेशाब का रंग पीला और कम आ रहा है, तो तुरंत समझ लें शरीर में पानी कम है| लंबे समय तक ऐसा रहने से किडनी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है|

5. दिल की धड़कन तेज होना और बेचैनी लगना

जब शरीर में पानी बहुत ज्यादा कम हो जाता है, तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है| इस समय दिल की धड़कन तेज हो जाती है और बेचैनी महसूस होती है| कुछ मामलो में पानी की कमी से ब्लड प्रेशर (BP) भी लो हो सकता है|

(यह भी पढ़ें – क्या आपको भी बार-बार कमर दर्द, पेशाब में जलन या पेट के नीचे चुभन महसूस हो रही है?हो सकता है ये Kidney Stone (गुर्दे की पथरी) का शुरुआती संकेत हो! तो अभी ले पूरी जानारी)

(यह भी पढ़े – क्या आप भी गर्मी में Hair Fall से परेशान हैं? हफ्ते में 4 दिन करें ये घरेलू उपाय, 2 महीनों में दिखेगा फर्क)

4. लोग इन लक्षणों को क्यों नजरअंदाज करते हैं?

1. बिजी लाइफस्टाइल

आज की बिजी लाइफस्टाइल में लोग अपने काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि पानी पीने का भी ध्यान ही नहीं रहता| दिन भर भागदौड़ में शरीर क्या संकेत दे रहा है, इस पर बिल्कुल ध्यान ही नहीं जा पाता|

2. पानी कम पीने की आदत

आज की जनरेशन में कई लोगों की आदत ही कम पानी पीने की होती है| उन्हें प्यास कम लगती है या फिर वे जानबूझकर पानी पीने में लापरवाही करते हैं, जिससे धीरे-धीरे शरीर में कुछ कमी होने लगती है|

3. प्यास लगे तभी पानी पीना की सोच

सच कहूं तो मेरे साथ भी ऐसा हुआ है, मैं पहले हमेशा सोचता था कि जब प्यास लगेगी तभी पानी पियूंगा| लेकिन इसी बुरी आदत की वजह से कई बार मुझे चक्कर और कमजोरी महसूस हुई है|

4. शुरुआती लक्षणों को हल्के में लेना

आज की समय की सबसे बड़ी गलती यह है कि लोग शुरुआती लक्षणों को हल्के में ले लेते हैं, जैसे मुंह सूखना या हल्का सिर दर्द होना आदि| लेकिन यही छोटे संकेत आगे चलकर बड़ी समस्या बन जाते हैं|

5. डिहाइड्रेशन से बचाव के घरेलू उपाय?

मैं खुद को पानी की कमी से बचाने के लिए इन घरेलू उपायों को फॉलो करता था, और इससे मुझे काफी हद तक राहत मिली| अगर समय रहते इन पर ध्यान दे दिया जाए, तो डिहाइड्रेशन को घर पर ही कंट्रोल किया जा सकता है|

1. ORS का इस्तेमाल करना

जब शरीर में ज्यादा कमजोरी या चक्कर महसूस हो, तो ORS बहुत फायदेमंद होता है| इसे साफ पानी में घोलकर धीरे-धीरे पीना चाहिए| यह शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को जल्दी पूरा करता है|

जब कभी मुझे कमजोरी महसूस होती थी तो मैं ORS पीता था और सच में 15–20 मिनट में थोड़ा बेहतर महसूस होने लगता था|

Scientific Proof: ORS में मौजूद ग्लूकोज और सोडियम आंत (intestine) में एक साथ absorb होते हैं, जिससे शरीर पानी को तेजी से सोख लेता है| इसी वजह से ORS नार्मल पानी से ज्यादा तेजी से शरीर को हाइड्रेट करता है|

2. नींबू पानी + नमक-चीनी का घोल

यह एक आसान और घरेलू उपाय है| एक गिलास पानी में थोड़ा नमक और चीनी मिलाकर नींबू डालें| यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने में मदद करता है|

3. नारियल पानी और कुछ फल

नारियल पानी शरीर को ठंडक देता है और इसमें अधिक मात्रा में पोटैशियम होता है| साथ ही तरबूज, खीरा जैसे पानी से भरपूर फल खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और कमजोरी कम होती है|

4. आराम और शरीर को ठंडा रखना

अगर आपको बार-बार चक्कर या कमजोरी लग रही है, तो तुरंत आराम करें और ठंडी जगह पर रहें| ज्यादा धूप और गर्मी से बचें, क्योंकि इससे पानी की कमी और बढ़ सकती है|

(यह भी पढ़े – गर्मी में ORS vs नींबू पानी – कौन है ज्यादा असरदार? सच जानकर आप चौंक जाएंगे! अभी पढ़े)

6. डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

1. बेहोशी आना

अगर आपको बार-बार चक्कर और बेहोशी होने लगे, तो यह सीरियस मैटर हो सकता है| ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना बहुत जरूरी है|

2. लगातार उल्टी या दस्त

अगर लगातार उल्टी या दस्त हो रहे हैं, तो शरीर तेजी से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स खोता है| यह स्थिति हमारे शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है, इसलिए बिल्कुल देरी न करें और तुरंत डॉक्टर से मिले|

3. बहुत ज्यादा कमजोरी

बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होना, चलने-फिरने में दिक्कत होना भी गंभीर डिहाइड्रेशन का इशारा हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए|

4. पानी पीने के बाद भी सुधार न होना

अगर पानी या ORS पीने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा, तो यह साफ- साफ इशारा करता है कि अब घरेलू इलाज काफी नहीं है और डॉक्टर की जरूरत है|

7. शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाव कैसे करें?

1. सुबह उठते ही पानी पिएं

2. पानी पीने का अलार्म लगाएं

3. बहुत ठंडा पानी पिने से बचे

4. पसीना ज्यादा हो तो नमक-शक्कर घोल लें

5. हल्के और ढीले कपड़े पहनें

6. छाछ या लस्सी पिएं

7. ज्यादा देर खाली पेट न रहें

8. गन्ने का जूस या आम का पन्ना पिए

9. तला-भुना और नमकीन कम करें

10. हफ्ते में एक से दो बार नारियल पानी पिए

निष्कर्ष (Conclusion)

गर्मी में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही हाइड्रेशन बहुत जरूरी है| पर्याप्त पानी न पीने से कमजोरी और थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं| अगर हम रोजाना पानी पीने की आदत रखें, हल्का भोजन लें और शरीर के संकेतों पर ध्यान दें, तो डिहाइड्रेशन से आसानी से बचा जा सकता है और शरीर फिट रहता है|

डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है| यह किसी भी तरह की मेडिकल क्लेम नहीं है| अगर आपको कमजोरी और स्वास्थ् से जुडी कोई भी बड़ी समस्या हो रही है, तो कृपया तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें|

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. क्या सिर्फ ज्यादा पानी पीने से डिहाइड्रेशन पूरी तरह ठीक हो सकता है?

उत्तर – सिर्फ पानी काफ़ी नहीं है, बल्कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स (नमक और मिनरल्स) का संतुलन भी जरूरी है|

2. गर्मी में कितनी मात्रा में पानी पीना सही रहता है?

उत्तर – मेरे हिसाब से एक साथ ज्यादा पानी पीने बेहतर हैं, की दिन में बार-बार थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहो तो ज्यादा अच्छा होगा|

3. क्या चाय और कॉफी पानी की कमी पूरा कर सकते हैं?

उत्तर – चाय और काफी पानी की कमी को पूरा नहीं कर सकते हैं, बल्कि यह पानी की कमी को बढ़ा सकते हैं|

4. क्या ठंडा पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है?

उत्तर – नार्मल पानी ज्यादा अच्छा माना जाता है क्योंकि यह शरीर को धीरे-धीरे और सही तरीके से हाइड्रेट करता है|

5. डिहाइड्रेशन सिर्फ गर्मी में ही होती है?

उत्तर – नहीं, यह हर मौसम में होती है| जब कभी आपके शरीर में पानी की कमी होगी तब आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाएंगे|

लेखक परिचय:

Mr. Faizu स्वास्थ्य, फिटनेस और जिम से जुड़े विषयों पर लेख लिखते हैं| उन्हें वर्कआउट, डाइट और स्वस्थ जीवनशैली में खास रुचि है| वे अपने अनुभव और सामान्य जानकारी के आधार पर आसान भाषा में उपयोगी टिप्स साझा करते हैं, ताकि लोग स्वस्थ और फिट रह सकें|

समाप्त!

Leave a Comment