
1. लेख परिचय (Introduction)
सुबह खाली पेट वर्कआउट करना सही है या गलत: क्या आप भी सुबह उठकर दौड़ने, जिम जाने और फिट रहने की आदत रखते हैं? अगर हां, तो आपके मन में भी कभी न कभी यह सवाल जरूर आया होगा कि क्या खाली पेट वर्कआउट करना सही है या गलत?
कुछ लोगो का मानना हैं कि इससे फैट जल्दी कम होता है, वही कुछ लोग मानते हैं कि इससे शरीर कमजोर हो सकता है| इस सवाल को लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं और जानना चाहते हैं की सच आखिर क्या है|
मैं जब खुद शुरुआत में फिटनेस की तरफ बढ़ा था, तब मैं भी इसी बात को लेकर काफी परेशान रहता था| मुझे समझ नहीं आता था कि सुबह उठकर पहले कुछ खाना चाहिए या सीधे एक्सरसाइज करनी चाहिए| कई बार मैंने बिना कुछ खाए वर्कआउट किया, उस समय हल्की कमजोरी, चक्कर जैसा महसूस हुआ और एनर्जी की कमी भी हुई|
उस समय मुझे लगा कि शायद मैं कुछ गलत कर रहा हूँ, लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से मैं लगातार कंफ्यूज रहता था| धीरे-धीरे मैंने इस टॉपिक को अच्छे से समझना शुरू किया और जाना कि खाली पेट वर्कआउट हर किसी के लिए एक जैसा नहीं होता है|
यह पूरी तरह आपके शरीर, आपकी फिटनेस लेवल और आपके गोल्स पर भी निर्भर करता है| किसी के लिए यह फायदेमंद हो सकता है, तो वही किसी के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है|
इसी कंफ्यूजन का सही और पूरा जवाब आपको आगे इस आर्टिकल में मेरे अपने अनुभव और कुछ साइंटिफिक जानकारी के साथ आसान भाषा में मिलेगा, ताकि आप खुद समझ सकें कि आपके लिए क्या सही है क्या गलत, और अपनी फिटनेस जर्नी को बेहतर बना सकें|
2. खाली पेट वर्कआउट क्या होता है?

खाली पेट वर्कआउट का मतलब होता है कि आप सुबह उठने के तुरंत बाद बिना कुछ खाए एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं| यानी आपके शरीर में उस समय कोई खाना या एनर्जी देने वाला फूड नहीं होता है|
आमतौर पर लोग सुबह उठते ही सीधे जिम चले जाते हैं, दौड़ लगाते हैं या कोई भी फिजिकल एक्सरसाइज कर लेते हैं|
इसी तरह के वर्कआउट को फास्टेड वर्कआउट कहा जाता है, क्योंकि इसमें शरीर फास्टिंग (बिना खाना खाए) की हालत में होता है|
3. लोग इन्हे सही क्यों मानते हैं?
कई लोग और कुछ फिटनेस एक्सपर्ट मानते हैं कि सुबह खाली पेट वर्कआउट करना फैट लॉस के लिए फायदेमंद होता है|
मैं भी पहले इसी सोच से आगे बढ़ रहा था, इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि जब आप बिना खाए एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर के पास तुरंत एनर्जी के लिए ग्लूकोज (खाने से मिलने वाली एनर्जी) कम होती है, इसलिए शरीर स्टोर की हुई चर्बी (fat) का इस्तेमाल करने लगता है|
आसान शब्दों में समझें तो, उस समय शरीर (fat burning mode) में आ जाता है, जिससे लोगों को लगता है कि इससे फैट जल्दी कम होगा| इसी वजह से कई लोग सुबह-सुबह कार्डियो और रनिंग खाली पेट करना पसंद करते हैं|
साइंटिफिक प्रूफ:
एक स्टडी [Journal of the International Society of Sports Nutrition (2014)] में यह पाया गया कि खाली पेट (fasted) और खाना खाकर (fed) किए गए वर्कआउट के बीच फैट लॉस में कोई बहुत बड़ा अंतर नहीं पाया गया| यानी के सिर्फ खाली पेट एक्सरसाइज करने से ही ज्यादा फैट तेजी से कम होगा, यह पूरी तरह सच नहीं है|
इसके अलावा एक और कारण है, सुबह खाली पेट वर्कआउट करने से पेट हल्का रहता है, जिससे एक्सरसाइज करते समय भारीपन और सुस्ती महसूस नहीं होती| कई लोगों को लगता है कि इस समय उनका फोकस भी बेहतर रहता है|
इन्हीं कारणों की वजह से बहुत से लोग इसे [fat loss hack] मान लेते हैं, लेकिन सच इससे थोड़ा अलग भी हो सकता है, जिसे समझना बहुत जरूरी है|
4. क्या खाली पेट वर्कआउट हर किसी के लिए सही है?

खाली पेट वर्कआउट करना हर किसी के लिए सही नहीं होता है| मैंने भी शुरुआत में यही गलती की थी, बिना कुछ खाए एक्सरसाइज करता था| जिससे कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यह हुई कि मेरा वर्कआउट ठीक से नहीं हो पाता था, क्योंकि शरीर में एनर्जी ही नहीं रहती थी|
असल में जब शरीर को सही समय पर एनर्जी नहीं मिलती, तो हमारी परफॉर्मेंस कम हो जाती है| हम उतना अच्छा नहीं कर पाते जितना हम कर सकते थे|
ऐसा होने से हमारे मन में डाउट होने लगता है और धीरे-धीरे हमारा मोटिवेशन भी कम हो जाता है|
यह सब Beginner’s के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल खड़ी करती है, क्योंकि उनकी बॉडी अभी ट्रेन नहीं होती है| ऐसे में खाली पेट वर्कआउट करने से थकान जल्दी आती है और चोट लगने का खतरा भी बढ़ सकता है|
इसलिए अगर आप भी अभी शुरुआत कर रहे हैं, तो सिर्फ दूसरों की बातों में आकर ऐसा करने से पहले सोचें और अपने शरीर की जरूरत को समझें|
5. किसके लिए खाली पेट वर्कआउट सही है?
1. जो पहले से फिट है
इसका मतलब ऐसे लोग जिनकी बॉडी पहले से हेल्दी, एक्टिव और बैलेंस में रहती है| इन लोगों का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है और शरीर जल्दी थकता नहीं है| अगर कोई इंसान नियमित एक्सरसाइज करता है, जिम जाता है और फिटनेस का ध्यान रखता है, तो उसकी बॉडी खाली पेट हल्की एक्सरसाइज को आसानी से हैंडल कर लेती है|
2. जिन्हें हल्का वर्कआउट करना है
यह उन लोगों के लिए है जो भारी-भरकम एक्सरसाइज नहीं करते है| जैसे सुबह वॉक करना, हल्की जॉगिंग, स्ट्रेचिंग, योगासन और बेसिक फिटनेस एक्सरसाइज|
3. जिनका बॉडी एंड्योरेंस अच्छा है
एंड्योरेंस का मतलब होता है शरीर की सहनशक्ति| यानी आपका शरीर कितनी देर तक बिना थके एक्टिव रह सकता है| जिन लोगों की स्टैमिना अच्छी होती है, उनकी बॉडी लंबे समय तक एनर्जी को मैनेज कर सकती है|ऐसे लोग रनिंग, कार्डियो और वर्कआउट बिना खाना खाए भी कर सकते हैं|
[यह भी पढ़े – गर्मी में ORS vs नींबू पानी – कौन है ज्यादा असरदार? सच जानकर आप चौंक जाएंगे]
6. किसके लिए खाली पेट वर्कआउट गलत है?
1. जिनका ब्लड प्रेशर लो रहता है (Low BP)|
2. जिन लोगों को लो ब्लड शुगर (Hypoglycemia) की समस्या रहती है|
3. जो लोग अक्सर चक्कर आने (Dizziness) की शिकायत करते हैं|
4. जिनका शरीर बहुत जल्दी थकान या कमजोरी महसूस करता है|
5. जो लोग अभी-अभी बीमारी और इन्फेक्शन से रिकवर हुए हैं|
6. जो लोग हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग करते है|
7. जो लोग लंबे समय तक बिना खाए फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते|
आप हमेशा ध्यान रखें की खाली पेट वर्कआउट सभी के लिए नहीं होता, यह आपके शरीर की कंडीशन पर निर्भर करता है|
7. वर्कआउट से पहले क्या-क्या खाना सही है?

1. केला (Banana)
केला वर्कआउट से पहले सबसे आसान और अच्छा ऑप्शन है| इसमें नेचुरल शुगर और कार्ब्स होते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं| ये हल्का होता है, इसलिए पेट भारी भारी नहीं लगता और एक्सरसाइज के दौरान थकान कम महसूस होती है|
2. ओट्स (Oats)
ओट्स धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं, जिससे वर्कआउट के समय स्टैमिना बना रहता है| अगर आप भारी खाना नहीं लेना चाहते तो थोड़ा सा ओट्स आपके लिए परफेक्ट है| ये लंबे समय तक एनर्जी देता है और कमजोरी महसूस नहीं होने देता|
3. नारियल पानी (Coconut Water)
वर्कआउट से पहले शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है| नारियल पानी शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है, जिससे आप एक्सरसाइज के दौरान खुद को एक्टिव और फ्रेश महसूस करते हैं|
4. ब्लैक कॉफी (Optional)
ब्लैक कॉफी एक ऑप्शनल ड्रिंक है, लेकिन ये परफॉर्मेंस को काफी हद तक बढ़ा सकती है| इसमें मौजूद कैफीन हमें ज्यादा फोकस्ड और एनर्जेटिक बनाता है, जिससे हम ज्यादा बेहतर वर्कआउट कर पाते हैं|
निष्कर्ष (Conclusion)
खाली पेट वर्कआउट हर किसी के लिए एक जैसा सही या गलत नहीं होता है| यह पूरी तरह आपकी शरीर की जरूरत, फिटनेस लेवल और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है| अगर आपका शरीर इसे सहन करता है तो यह फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर आपको कमजोरी, चक्कर या एनर्जी की कमी महसूस होती है तो इसे जबरदस्ती करना नुकसान पहुंचा सकता है|
सबसे जरूरी बात यह है कि किसी भी ट्रेंड को फॉलो करने से पहले अपने शरीर के संकेतों को समझना सीखें| क्योंकि फिटनेस का असली मतलब दूसरों की कॉपी करना नहीं होता, बल्कि अपने शरीर के अनुसार सही तरीका अपनाना होता है|
अगर आप चाहते हैं कि मैं आपके body type के हिसाब से सही workout बताऊँ, तो अभी comment करें”
डिस्कलेमर (अस्वीकरण)
यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है| यह किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह नहीं है| किसी भी वर्कआउट या डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर या अपने फिटनेस ट्रेनर की सलाह जरूर लें|
fitnheal.com इस जानकारी से होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी नहीं लेता है|
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1. खाली पेट वर्कआउट करने से पेट की चर्बी जल्दी कम होती है?
उत्तर- ऐसा जरूरी नहीं है| सिर्फ खाली पेट वर्कआउट करने से ही पेट की चर्बी टारगेट होकर नहीं घटती, इसके लिए आपका पूरा लाइफस्टाइल मायने रखता है|
2. क्या सुबह पानी पीकर वर्कआउट करना बेहतर है?
उत्तर – हाँ बिलकुल खाली पेट वर्कआउट से पहले एक गिलास पानी पीना अच्छा होता है| इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और परफॉर्मेंस भी बेहतर होता है|
3. क्या महिलाएं भी खाली पेट वर्कआउट कर सकती हैं?
उत्तर – हाँ कर सकती हैं, लेकिन उन्हें अपने शरीर के संकेतों को ज्यादा ध्यान से समझना चाहिए, क्योंकि हार्मोनल बैलेंस भी इसमें रोल निभाता है|
4. खाली पेट वर्कआउट करने से पसीना ज्यादा आता है?
उत्तर – यह हर व्यक्ति पर निर्भर करता है, लेकिन कई बार लो एनर्जी की वजह से शरीर जल्दी थककर ज्यादा पसीना निकाल सकता है|
5. सुबह उठते ही एक्सरसाइज करना सही है या नहीं?
उत्तर – अगर आप फ्रेश महसूस करते हैं तो कर सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए 15–20 मिनट बाद शुरू करना बेहतर होता है|