Gym में Progress नहीं हो रही? कहीं आप भी ये 5 बड़ी Mistakes तो नहीं कर रहे, जल्दी पढ़िए!

अगर आप भी कई महीनों से Gym जा रहे हैं, लेकिन शरीर में कोई खास बदलाव नज़र नहीं आ रहा, ना muscle gain, न fat loss, न strength में कोई improvement|  तो यकीन मानिए, इन समस्याओं का सामना करने वाले आप अकेले नहीं हैं|

मैं भी कई महीनों तक जिम गया, लेकिन रिज़ल्ट मेरी उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल रहे थे| तब समझ आया कि मेहनत की कमी नहीं थी, बस तरीका गलत था|

Gym में Progress नहीं हो रही?

जब मैंने धीरे-धीरे अपनी गलतियों को समझा और अपने वर्कआउट, डाइट और रिकवरी को सही किया, तब जाकर असली ट्रांसफार्मेशन शुरू हुआ|

सच कहूं तो मुझमें प्रोग्रेस अचानक नहीं आई, लेकिन सही दिशा में लगातार छोटे-छोटे सुधारों ने बहुत बड़ा फर्क डाला| 

अगर आपकी भी Gym में Progress नहीं हो रही है, तो हो सकता है आप भी वही 5 बड़ी गलतियाँ कर रहे हों जो मैं लंबे समय तक करता रहा| 

इन गलतियों को कैसे पहचाने और कैसे सुधारे, यही मैं आपको इस पूरे आर्टिकल में विस्तार से बताने वाला हूँ| तो आइए, step-by-step जानते हैं कि अपनी fitness journey को दोबारा सही दिशा में कैसे लाया जाए| 

1. सही डाइट पर ध्यान न देना?

Gym में Progress नहीं हो रही हैं, इसका सबसे बड़ा करण हैं, डाइट पर ध्यान ना देना| बहुत से लोग सोचते हैं कि जिम में पसीना बहा लिया तो बॉडी बन जाएगी|
 
लेकिन असल में ऐसा नहीं है, हमारी बॉडी का ज्यादातर रिज़ल्ट जिम में नहीं, किचन से मिलना शुरू होता है| 
 
शुरुआत में मैंने इस बात को नजरअंदाज किया| जिम में 1–1.5 घंटे मेहनत करता फिर बाहर निकलते ही दोस्तों के साथ समोसा, बर्गर और कुछ मीठा खा लेता था|
 
मुझे लगता कि इतनी मेहनत की है तो थोड़ा तो चल जाएगा| जिससे बॉडी में कुछ खास बदलाव नहीं दिख रहे थे| 
 
फिर मैंने समझा कि असली बदलाव gym में नहीं, बल्कि मेरे खाने-पीने की आदतों में छिपा था| 
 

अक्सर लोग क्या गलती करते हैं(Gym में Progress नहीं हो रही हैं)

1. प्रोटीन कम खाना 
 
2. सुबह का नाश्ता नहीं करना 
 
3. पानी कम पीना 
 

प्रोटीन क्यों जरूरी है?

जब हम वेट ट्रेनिंग करते हैं, तो हमारी मसल्स हल्की टूट-फूट जाती है| उन्हें रिपेयर करने के लिए प्रोटीन चाहिए| अगर प्रोटीन नहीं मिलेगा, तो मसल्स ग्रो नहीं करेंगी| इसलिए हाई प्रोटीन के लिए इन्हें खाएं|
 
1. दाल, अंडे, पनीर, दही, दूध, सोया, चिकन और मछली
 
2. दिन में 3–4 बार घर का खाना खाएं
 
3. रोजाना 3–4 लीटर पानी पिएं आदि| 
 
जब मैंने अपनी डाइट सुधारी, तब जाकर gym का असली फर्क दिखना शुरू हुआ| इसलिए ध्यान रखें कि खराब डाइट के साथ अच्छा वर्कआउट भी बेकार हो सकता है| 
 
 

2. Progressive Overload न करना?

Gym में Progress नहीं हो रही?

अगर आप 3 महीने से वही 5 किलो डंबल उठा रहे हैं, तो आप खुद सोचीए कि आपकी बॉडी क्यों बदलेगी?
 
शुरुआतमें 5 किलो डंबल से बाइसेप्स कर्ल करता था, तो पंप और दर्द महसूस होता था| लेकिन महीनों तक वही वजन उठाने से बॉडी को नया चैलेंज नहीं मिला, और बिना चैलेंज के प्रोग्रेस स्टेबल हो गई| 
 
तभी असली कारण सामने आया कि हमारी बॉडी बहुत समझदार होती है| अगर उसे रोज एक जैसा काम मिलता है, तो वह उसी के अनुसार ढल जाती है| 
 

मेरी आम गलतियाँ (जो लोग अक्सर करते हैं)

1. हर हफ्ते वही वजन उठाना
 
2. सिर्फ रेप्स पूरे करने पर ध्यान देना
 
3. वर्कआउट का शेड्यूल या रिकॉर्ड न रखना 
 
वास्तव में मैं सोचता था कि 12 रेप्स पूरे हो गए मतलब काम खत्म| लेकिन असली खेल तो प्रोग्रेस का था| इन्हें सुधारने के लिए मैंने कुछ ऐसे अप्लाई किया, जैसे-
 
1. 5 किलो से 7 किलो पर गया
 
2. 12 रेप्स की जगह 14–15 रेप्स करना शुरू किया
 
3. हर वर्कआउट में एक नया सेट जोड़ दिया
 
शुरूआत में बहुत मुश्किल लगा, लेकिन 4–5  हफ्तों में रिजल्ट पहले के मुकाबले काफी अच्छे मिलने लगे|
 
 

3. गलत फॉर्म में वर्कआउट करना

Gym में बहुत से लोग जल्दी रिजल्ट के चक्कर में भारी वजन उठा लेते हैं,  शुरुआत में मैंने भी उन्हें देख कर यही गलती की थी|
 
जिससे कमर में दर्द शुरू हो गया और कुछ दिन जिम छोड़ना पड़ा| तब एहसास हुआ कि बेसिक सही होना जरूरी है|
 

वर्कआउट को गलत फॉर्म  में करने से:

1. मसल्स सही तरह से काम नहीं करती
 
2. कमर या कंधे में इंजरी लग सकती है
 
3. प्रोग्रेस रुक सकती है
 

लोगों की आम गलतियां:

1. जल्दी-जल्दी रेप्स करना
 
2. शरीर को झटका देकर वजन उठाना
 
3. मोबाइल देखते हुए एक्सरसाइज करना
 

मैंने इसे कैसे सुधारा?

1. पहले सही तकनीक सीखी
 
2. हल्के वजन से शुरुआत किया
 
3. मूवमेंट को धीरे और कंट्रोल में रखना सीखा
 
4. ट्रेनर से नए एक्सरसाइज पूछे 
 
इन सब से जरूरी हमेशा याद रखें, सही फॉर्म ही असली प्रोग्रेस दिलाती है|
 

Gym में Progress नहीं हो रही?

4. Body को पूरा Rest न देना

कई लोग सोचते हैं कि लगातार ओवरट्रेनिंग करेंगे, तो जल्दी बॉडी बन जाएगी| लेकिन सच यह है कि मसल्स जिम में नहीं, बल्कि आराम के समय बनती हैं| जब हम सोते हैं, तब हमारी बॉडी खुद को रिपेयर करती है और मसल्स ग्रो करती हैं|
 
अगर आप 5–6 घंटे की अधूरी नींद लेते हैं और शरीर की थकान को नजरअंदाज करते हैं, तो ग्रोथ रुक सकती है| 
 
मेरे साथ भी ऐसा हुआ था, शुरुआत में मैं शरीर की लिमिट को समझे बिना ही ट्रेन करता और नींद पर ध्यान नहीं देता|
 
जिससे ट्रेनर की मुझ पर नज़र पड़ी और उन्होंने बताया कि रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद और हर मसल्स को रिकवरी के लिए 24 से 48 घंटे का आराम देना बहुत जरूरी है|
 
उसके बाद उनके बताए गए शेड्यूल को मैंने फॉलो किया, जिससे मेरी ताकत और बॉडी दोनों में साफ फर्क दिखा| 
 
 

5. Consistency की कमी, बीच में जिम छोड़ देना

आपके Gym में Progress न होने का यह भी एक बड़ा कारण है| लोग शुरुआत तो जोश में करते हैं, लेकिन बीच में रुक जाते हैं| 
 
बहुत लोग 1–2 महीने मेहनत करते हैं, फिर बोलते हैं, कि रिजल्ट नहीं आ रहा| लेकिन बॉडी बनने में टाइम लगता है| इसलिए हमेशा याद रखें- आप बॉडी बना रहे हैं मैगी नहीं, जो 2 मिनट में बन जाएगी| 
 
मैंने भी जिम शुरू किया था| पहले महीने कुछ खास फर्क नहीं दिखा, जिससे जिम छोड़ने का मन किया, लेकिन मैंने जारी रखा|
 
आज मुझे पूरे दो साल हो गए हैं और मेरी पूरी बॉडी एक अच्छे शेप में आ गई है| अगर मैं जल्दी हार मान लेता, तो ये बदलाव कभी नहीं आता| 
 
कम से कम 3–6 महीने लगातार जमकर खूब मेहनत करें| Consistency ही असली गेम चेंजर है| 
 
निष्कर्ष
 
फिटनेस में रुकावट आना फेल होना नहीं है| बस यह एक संकेत है कि अब आपको समझदारी से आगे बढ़ने की ज़रूरत है| सही दिशा, सही आदतें और धैर्य, यही असली कॉम्बिनेशन है जो हमारी मेहनत को शानदार रिज़ल्ट में बदलता है|
 
जब आप अपनी ट्रेनिंग को समझकर करेंगे, शरीर की सुनेंगे और हर दिन 1% बेहतर बनने की सोच रखेंगे, तब बदलाव अपने आप दिखने लगेगा|
 
डिस्क्लेमर
 
यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्य के लिए है| हर इंसान की बॉडी अलग होती है, इसलिए किसी भी डाइट और वर्कआउट को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या फिटनेस ट्रेनर से सलाह जरूर लें|
 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या बिना सप्लीमेंट के बॉडी बन सकती है?
 
उत्तर:- हाँ, बिना सप्लीमेंट बॉडी के बन सकती है| उसके लिए सही डाइट और मेहनत जरूरी है|
 
Q2. क्या सिर्फ कार्डियो से मसल्स बनती हैं?
 
उत्तर:- नहीं, कार्डियो के साथ मसल्स के लिए वेट ट्रेनिंग करना भी जरूरी है| 
 
Q3. जिम बदलने से प्रोग्रेस तेज हो जाती है?
 
उत्तर:- जिम बदलने से प्रोग्रेस तेज नहीं होती है, बल्कि तरीका बदलने से तेज होती है| 
 
Q4. क्या वर्कआउट से पहले स्ट्रेचिंग करना जरूरी है?
 
उत्तर:– हाँ, इससे बॉडी के सारे मसल्स एक्टिव हो जाते है और इंजरी का खतरा कम होता है| 
 
Q5. म्यूजिक सुनकर वर्कआउट करना सही है?
 
उत्तर:– अगर इससे आपका फोकस बढ़ता है, तो यह आपके वर्कआउट में मदद कर सकता है| 
 
 
समाप्त! 

Leave a Comment