Home Remedy for Spotless & Glowing Skin: दाग-धब्बे, पिंपल्स और डलनेस को जड़ से खत्म करने का 5 सबसे असरदार घरेलू नुस्खा

Home Remedy for Spotless & Glowing Skin

Home Remedy for Spotless & Glowing Skin: चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाना कोई आसान काम नहीं है, बल्कि सही रूटिंग और अच्छी डाइट का असर है| मैं खुद एक समय इस समस्या से गुज़र चुका हूँ—चेहरे पर दाग-धब्बे, छोटे-छोटे पिंपल्स और स्किन की डलनेस साफ दिखने लगी थी| छुटकारा पाने के लिए मैंने महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किया, उसके बाद भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ा|


तब से मैंने अपनी लाइफस्टाइल और डाइट पर ध्यान देना शुरू किया| रोज़ सुबह खाली पेट कुछ नेचुरल चीज़ें खाना शुरू किया और कुछ ही दिनों में फर्क नज़र आने लगा| 


स्किन पहले से ज़्यादा क्लियर दिखने लगी और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने लगा| इसी अनुभव के आधार पर इस आर्टिकल में हम चेहरे पर हुए दाग-धब्बों और पिंपल्स को हटाने के घरेलू नुस्खों के बारे में विस्तार से बात करेंगे|

1. चेहरे पर दाग धब्बे क्यों होते हैं?

Home Remedies for Glowing on your Face: चेहरे पर हुए दाग- धब्बो और पिंपल को हटाने के घरेलू उपाय जानने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है, कि हम जैसा खाते हैं, वैसा ही हमारा शरीर और स्किन दिखती है| 


मेरे साथ भी यही हुआ, गलत खान-पान और गलत दिनचर्या का असर सीधे चेहरे पर दिखने लगा था| बाहर का तला खाना, कम पानी पीना और देर रात तक जागना मेरी स्किन को धीरे-धीरे खराब कर रहा था| 

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन बिना मेकअप के हेल्दी, साफ और चमकदार दिखे, लेकिन आज की लाइफस्टाइल में पॉल्यूशन, तनाव और गलत डाइट की वजह से ऐसा कर पाना बहुत मुश्किल हो गया है| 


मैंने भी सोचा था कि महंगे स्किन प्रोडक्ट्स ही इसका हल होंगे, लेकिन असली फर्क तब पड़ा जब मैंने अपनी सुबह की शुरुआत नेचुरल चीज़ों से की| 


खाली पेट नेचुरल चीज़ें खाने से शरीर डिटॉक्स होता है, पाचन बेहतर होता है और इसका सीधा असर स्किन के ग्लो पर पड़ता है| यह बात मैंने खुद अपने अनुभव से महसूस की है| 

(यह भी पढ़े- सर्दियों में स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये कुछ आसान उपाय?)

2. चेहरे पर निखार लाने के लिए खाली पेट करें इन चीजों का सेवन

1. शहद और निम्बू के रस से भरा पानी

सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधा निम्बू का रस मिलाकर पिने से शरीर में जमी सारी गंदगी बाहर निकल जाती है| शरीर में गंदगी कम होने से स्किन पर ग्लो आना शुरू होता है| 


शहर में एंटीबायोटिक गुण होता है और नींबू में विटामिन- C, जो हमारे स्क्रीन को हेल्दी रखने और चमकाने में मदद करता है| 

2. आंवला

आंवला को आयुर्वेदिक में अमृत कहा गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है| अगर आप रोज सुबह खाली पेट एक ताजा आंवला या फिर एक चम्मच आंवला पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेते हैं, तो यह हमारे स्किन को चमकाने में बहुत मदद करता है|


आंवला का सेवन करना हमारे शरीर के साथ-साथ ब्लड को शुद्ध रखने में मदद करता है| हफ्ते में एक या दो आंवला खाना बहुत अच्छा माना जाता है| 

3. पानी में भीगे हुए बादाम

बादाम एक ऐसी खाने की चीज है जिसमें कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं| बादाम में विटामिन-E, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो हमारे स्किन को मॉइश्चराइज रखता है और एजिंक को धीमा रखने में मदद करता है|

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 4 से 5 बादाम खाते हैं, तो हमारे स्किन पर निखार आने के चांस बढ़ जाते हैं|


रातभर 4 से 5 बादाम को पानी में भिगोकर रख दे और सुबह उठकर उसे छिलकर खा ले| ऐसा करने से हमारी स्किन सॉफ्ट हो जाती है| यह हमारे स्किन के सेल्स को जरूरी पोषण देता है, साथ ही डार्क स्टॉप्स को हल्का करता है| 

इनसे जुडी कुछ जरुरी बाते?

1. संयम और धीरज रखें

2. रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पिए

3. अधिक तेल वाले भोजन न खाएं

4. रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद ले

(यह भी पढ़े – पेट की चर्बी कैसे कम करें? जिद्दी Belly Fat घटाने का 7 दिन का आसान रूटीन)

3. चेहरे से दाग धब्बे हटाने के लिए करें यह घरेलू उपाय

चेहरे से दाग-धब्बे हटाने के लिए बहुत से उपाय होते हैं जिनमें से कुछ यह है, जो हमारे त्वचा को नुकसान पहुंचा बिना ही दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकती है| 

1. हल्दी और बेसन का मिश्रण

हल्दी में कारकोनिक नामक तत्व पाए जाते हैं, यह हमारे चेहरे से दाग-धब्बों को कम करता है और बेसन त्वचा की ऊपरी भाग को साफ करता है, जिससे चेहरे पर चमक आ जाती है|

कैसे करे

सबसे पहले एक से दो चम्मच हल्दी पाउडर और दो से तीन चम्मच बेसन लें, फिर पेस्ट बनाने के लिए दूध या दही ले लें| इन सबको आपस में मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें| 


फिर पेस्ट अपने चेहरे और गर्दन पर लगाए, कुल 25 से 30 मिनट तक सूखने दे| बाद में इसे पानी से अच्छी तरह धो ले, इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो से तीन बार जरूर करें| 

2. गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल चेहरे से अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने में मदद करती है|

कैसे करें

दो से तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी और आधा कप गुलाब जल, इन दोनों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें| मिश्रण तैयार होने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाए और सूखने तक छोड़ दें| सूखने के बाद इन्हें हल्के हाथों से पानी की मदद से धो लें| 

3. नींबू का रस और एलोवेरा जेल

नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड होता है, जो हमारे दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है| साथी ही एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक पहुंचता और हीलिंग में मदद करता है|

कैसे करें

एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और कुछ नींबू के रस ले, इन्हें आपस में अच्छे से मिलकर एक मिश्रण तैयार करें| इस मिश्रण को उस जगह पर लगाए जहां पर आपके दाग-धब्बे हो| फिर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दे, इसके बाद इसे धोले और 30 मिनट तक दूप से बचे| 

4. चावल का पानी

चावल का पानी आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है| चावल के पानी में विटामिन-C के गुड़ पाए जाते है, जों हमारे चेहरे को अच्छी निखार देने के साथ- साथ सॉफ्ट रखने में मदद करता है| 

कैसे करें

एक कप चावल लें, और उस चावल को पानी से भरे बड़े बाउल में भरकर रातभर के लिए रख दे| सुबह उठ कर उस पानी को किसी जार के मदद से 2 से 3 बार छान कर अलग रख दे, फिर उस पानी को स्प्रे वाले बोतल भर कर 1 से 2 घंटे तक बार- बार अपने चेहरे और स्प्रे करें| ऐसा करने से चेहरे पर 1 से 2 हफ्तों में ही चमक आ जाएगी| 


(यह भी पढ़े – Health Risks of Chronic Sleep Deprivation: कम नींद, बड़ा खतरा – जानिए कम सोने के नुकसान)

निष्कर्ष

चेहरे पर से दाग धब्बे हटाना एक धीमी प्रक्रिया होती है, इसमें धैर्य और धीरज की आवश्यकता होती है| ऊपर में बताए गए कुछ घरेलू खानपान और घरेलू उपाय को अपनाकर आप अपने त्वचा को बिना किसी नुकसान के चेहरे पर हुए दाग धब्बे को हटा सकते हैं|

डिस्क्लेमर
यह जानकारी केवल समान स्तर पर और अपने अनुभव से दी गई है, यह किसी भी तरह से मेडिकल क्लेम नहीं करता है| इसलिए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें|

दाग-धब्बे, पिंपल्स, डलनेस से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ’s)

Q1. क्या घरेलू उपाय सच में दाग-धब्बों पर असर करते हैं?

उत्तर – हाँ, अगर इन्हें सही तरीके और नियमित रूप से किया जाए तो धीरे-धीरे दाग हल्के होने लगते हैं| 

Q2. क्या इन उपायों से स्किन को नुकसान हो सकता है?

उत्तर – अगर सही मात्रा और पैच टेस्ट के साथ किए जाएँ, तो कोई नुकसान नहीं होता|

Q3. क्या उम्र बढ़ने के साथ दाग-धब्बे बढ़ सकते हैं?

उत्तर – उम्र बढ़ने से स्किन की रिपेयर पावर कम होती है, जिससे दाग-धब्बे बढ़ सकते हैं| 

Q4. क्या सिर्फ पानी पीने से चेहरे पर फर्क पड़ता है?

उत्तर -पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है, जिस चेहरे पर बहुत फर्क पड़ता है|

Q5. क्या ये उपाय रोज़ कर सकते हैं?

उत्तर – ये उपाय रोज़ नहीं कर सकते हैं, हफ्ते में 2–3 बार काफी है| 


लेखक परिचय: 

Mr.Faizu स्वास्थ्य, फिटनेस और जिम से जुड़े विषयों पर लेख लिखते हैं| उन्हें वर्कआउट, डाइट और स्वस्थ जीवनशैली में खास रुचि है| वे अपने अनुभव और सामान्य जानकारी के आधार पर आसान भाषा में उपयोगी टिप्स साझा करते हैं, ताकि लोग स्वस्थ और फिट रह सकें|


समाप्त!

Leave a Comment