Kidney Stone: गुर्दे की पथरी क्यों होती है? 7 Causes, Symptoms और Treatment Guide

Kidney Stone: गुर्दे की पथरी


आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में कम पानी पीना और गलत खान-पान हमारी सेहत पर बुरा असर डालता है| यही कुछ आदतें आगे चलकर Kidney Stone: गुर्दे की पथरी और कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं| 

कुछ समय पहले मुझे अचानक कमर के निचले हिस्से में बहुत तेज दर्द हुआ। शुरू में मैंने इसे सामान्य दर्द समझा, लेकिन जांच में पता चला कि  यह Kidney Stone: गुर्दे की पथरी है| 

उस अनुभव ने मुझे सिखाया कि यह समस्या अचानक दिखती है, पर इसकी शुरुआत हमारी रोज़मर्रा की आदतों से होती है| 

Kidney Stone: गुर्दे की पथरी खनिज और नमक के छोटे-छोटे कठोर कण होते हैं, जो किडनी में जमा होकर पत्थर में बदल जाते हैं|

जब शरीर में पानी की कमी होती है या नमक और कुछ रसायन ज्यादा मात्रा में इकट्ठे हो जाते हैं, तो ये कण आपस में चिपककर पथरी बना लेते हैं| 

इस आर्टिकल में मैं अपने अनुभव और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर आप सबको आसान शब्दों में Step by Step समझाने की कोशिश करूंगा कि    Kidney Stone: गुर्दे की पथरी क्यों होती है?

इसके कारण, लक्षण और इलाज क्या हैं, जिसे अपनाकर आप कुछ महीनों में हेल्दी शुरुआत करके बड़ा फर्क ला सकते हैं| 

1. गुर्दे की पथरी क्या है?

Kidney Stone: (गुर्दे की पथरी) एक सख्त, छोटे पत्थर जैसा ठोस टुकड़ा होता है, जो गुर्दे के अंदर बन जाता है| यह पेशाब में मौजूद मिनरल और नमक के जमने से बनता है|
शुरुआत में यह रेत के कंकड़ जितना छोटा होता है, लेकिन धीरे-धीरे बड़ा भी हो सकता है| जब यह पेशाब की नली में फंस जाए, तो तेज दर्द, पेशाब में जलन और खून आ सकता है| 
 

1. गुर्दे में पथरी कैसे बनती है?

जब हम कम पानी पीते हैं तो पेशाब गाढ़ा हो जाता है| गाढ़े पेशाब में मौजूद मिनरल आपस में चिपककर छोटे क्रिस्टल बना लेते हैं|
ये क्रिस्टल धीरे-धीरे जमा होकर पथरी बन जाते हैं। ज्यादा नमक, प्रोटीन या कुछ बीमारियाँ भी इसका कारण हो सकती हैं| 
 

2. कौन-कौन से मिनरल जिम्मेदार होते हैं?

पथरी बनने में सबसे ज्यादा कैल्शियम ऑक्सालेट जिम्मेदार होता है|
मेडिकल रिसर्च के अनुसार लगभग 70–80% किडनी स्टोन कैल्शियम ऑक्सालेट के बने होते हैं|
यह जानकारी दुनिया की प्रमुख हेल्थ संस्था National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases (NIDDK) और Mayo Clinic जैसे विश्वसनीय स्रोतों में दी गई है| 
 
 

3. पथरी कितने प्रकार की होती है? 

गुर्दे की पथरी के मुख्य रूप से 4 प्रकार की होती है-
 
1. कैल्शियम स्टोन (सबसे सामान्य)
 
2. यूरिक एसिड स्टोन
 
3. स्ट्रुवाइट स्टोन
 
4. सिस्टीन स्टोन 
 

2. किडनी स्टोन क्यों होती है?

Kidney Stone: गुर्दे की पथरी 

Kidney Stone होने के कई कारण होते हैं, जिनमें से कुछ मुख्य यह है: 
 
1. ज्यादा विटामिन D या कैल्शियम सप्लीमेंट लेना
 
2. बार-बार यूरिन इन्फेक्शन (UTI) होना
 
3. पेट या आंत से जुड़ी बीमारियाँ
 
4. शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ जाना
 
5. हार्मोनल गड़बड़ी या बार-बार पेशाब रोकना
 
6. ज्यादा मीठे और कोल्ड ड्रिंक का सेवन
 
7. बार-बार शरीर डिहाइड्रेट होना 
 
 

3. गुर्दे की पथरी के लक्षण और संकेत

1. कमर या पेट के एक तरफ तेज दर्द

Kidney Stone: गुर्दे की पथरी होने का सबसे आम लक्षण कमर या पेट के एक तरफ अचानक बहुत तेज दर्द होना है|
यह दर्द आंधी की तरह आता-जाता है और कभी-कभी इतना तेज होता है कि बैठना या खड़ा रहना मुश्किल हो करो देता है| 
 

2. पेशाब में जलन

अगर पेशाब करते समय जलन या चुभन महसूस हो, तो यह भी Kidney Stone: गुर्दे की पथरी की शुरुआती संकेत हो सकते है| स्टोन जब पेशाब की नली से गुजरता है, तो जलन बढ़ सकती है|
 

3. पेशाब में खून

Kidney Stone होने पर पेशाब का रंग गुलाबी, लाल या भूरा हो सकता है| यह पेशाब में खून आने की वजह से होता है| अगर ऐसा लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है|
 

4. मतली या उल्टी

तेज दर्द के कारण कई बार मतली या उल्टी की समस्या भी हो सकती है| जब शरीर दर्द को सहन नहीं कर पाता, तो यह लक्षण दिखाई देने लगते हैं|
 

5. बार-बार पेशाब आना

Kidney Stone की वजह से बार-बार पेशाब आने का एहसास हो सकता है, भले ही पेशाब कम मात्रा में आए| कभी-कभी अचानक तेज पेशाब की इच्छा भी महसूस होती है| 
 

4. किडनी स्टोन का दर्द कैसा होता है?

1. अचानक तेज दर्द

किडनी स्टोन का दर्द अक्सर बिना किसी चेतावनी के अचानक शुरू होता है| यह दर्द बहुत तेज और चुभने जैसा होता है, जैसे किसी ने कमर या पेट के साइड में जोर से पकड़ लिया हो|
आमतौर पर यह दर्द कमर के एक तरफ, पसलियों के नीचे से शुरू होकर पेट या जांघ तक फैल सकता है|
 

2. लहरों में आने वाला दर्द

यह दर्द लगातार एक जैसा नहीं रहता, बल्कि पानी की लहरों की तरह आता-जाता है| कुछ मिनट बहुत तेज दर्द रहता है, फिर थोड़ा कम हो जाता है, और फिर दोबारा बढ़ जाता है| 
 

3. रात में दर्द बढ़ सकता है

Kidney Stone: गुर्दे की पथरी का दर्द रात में ज्यादा महसूस हो सकता है, खासकर तब, जब शरीर आराम की स्थिति में होता है|
दिन में व्यस्त रहने पर दर्द का ध्यान कम जाता है, लेकिन रात की शांति में यह दर्द तीन गुना ज्यादा महसूस हो सकता है| 
 

5. Kidney Stone का इलाज (Treatment)

Kidney Stone: गुर्दे की पथरी

Kidney Stone: गुर्दे की पथरी का इलाज उसकी साइज, लोकेशन और दर्द पर निर्भर करता है| कुछ पथरी अपने-आप निकल जाती हैं, जबकि कुछ के लिए मेडिकल प्रोसीजर या ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है| 
 

1. छोटी पथरी का इलाज (पानी + दवा)

आमतौर पर 5 mm तक की पथरी बिना ऑपरेशन के निकल सकती है| 
 
1. ज्यादा पानी पीना
 
2. दर्द की दवाइयां
 
3. पथरी निकालने में मदद करने वाली दवा
 
साइंटिफिक प्रूफ:
American Urological Association की गाइडलाइंस के अनुसार, 5–10 mm तक की कुछ पथरी में “Medical Expulsive Therapy (MET)” जैसे Tamsulosin से पथरी निकलने की संभावना बढ़ सकती है, खासकर जब पथरी ureter में फंसी हो।
 
मेरे मामले में पानी और दवा से ही पथरी ठीक हो गई थी| हालांकि, हर इंसान का शरीर अलग होता है, इसलिए किसी-किसी को अलग प्रकार के ट्रीटमेंट या मेडिकल प्रोसीजर की जरूरत पड़ सकती है| 
 

2. बड़ी पथरी का इलाज

अगर पथरी 6 mm से बड़ी हो या दवा और पानी से बाहर न निकले, तो डॉक्टर कुछ प्रोसीजर की सलाह देते हैं|
ESWL (Shock Wave Therapy) में शरीर के बाहर से शॉक वेव देकर पथरी को छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता है, जो बाद में पेशाब के साथ निकल जाते हैं|
 
URS (Ureteroscopy + Laser) में एक पतली नली के जरिए अंदर कैमरा डालकर लेजर से पथरी तोड़ी जाती है- यह आजकल काफी आम और असरदार तरीका है|
जब पथरी बहुत बड़ी (लगभग 2 cm से ज्यादा) हो, तब PCNL (Percutaneous Nephrolithotomy) किया जाता है, जिसमें पीठ पर छोटा सा चीरा लगाकर पथरी सीधे निकाल दी जाती है| 
 
 

6. किडनी स्टोन से बचाव के उपाय

1. रोज 3–4 लीटर पानी पिएं

दिन भर में पर्याप्त पानी पीना किडनी स्टोन से बचाव का सबसे आसान तरीका है|
ज्यादा पानी पीने से पेशाब साफ और पतला रहता है, जिससे शरीर में जमा होने वाले छोटे-छोटे कण बाहर निकल जाते हैं और पथरी बनने का खतरा कम हो जाता है|
 

2. नमक कम करें

खाने में ज्यादा नमक लेने से किडनी पर दबाव बढ़ता है और पथरी बनने की संभावना बढ़ सकती है| इसलिए अपने भोजन में नमक की मात्रा कम रखें| 
 

3. हेल्दी डाइट लें

पर्याप्त और पौष्टिक भोजन किडनी को स्वस्थ रखता है| हरी सब्जियां, फल, दाल और साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें| 
 

4. नियमित जांच कराएं

अगर पहले कभी Kidney Stone: गुर्दे की पथरी की समस्या हो चुकी है या परिवार में किसी को रही है, तो समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है|
 
निष्कर्ष:
 
किडनी स्टोन एक आम लेकिन गंभीर समस्या है, जो अक्सर जीवनशैली और खान-पान की आदतों से जुड़ी होती है| आपने इस आर्टिकल में जाना कम पानी पीना, अत्यधिक नमक या असंतुलित आहार इसके मुख्य जोखिम कारक हैं|
प्रारंभिक लक्षणों की पहचान और समय पर चिकित्सीय देखभाल आवश्यक है| जो Kidney Stone: गुर्दे की पथरी के निर्माण को रोकने और गुर्दे की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं| 
 
डिस्क्लेमर
 
यह आर्टिकल सामान्य जानकारी, उपलब्ध वैज्ञानिक तथ्यों और अनुभव के आधार पर तैयार किया गया है|
इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है| हर इंसान का शरीर अलग होता है, इसलिए किसी भी डाइट शुरू करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह लेना बेहतर होता है|
 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. पथरी कितने दिन में ठीक होती है?
 
उत्तर – छोटी पथरी आमतौर पर कुछ दिन से लेकर 2–3 हफ्ते में निकल सकती है| बड़ी पथरी और फंसने वाली पथरी के लिए ऑपरेशन या लेजर की जरूरत पड़ सकती है| 
 
2. क्या पथरी खतरनाक होती है?
 
उत्तर – छोटी पथरी आमतौर पर ज्यादा खतरनाक नहीं होती, लेकिन अगर बड़ी पथरी मूत्र मार्ग में फंस जाए तो तेज दर्द, यूरिन इंफेक्शन और गुर्दे की समस्या हो सकती है|
 
3. कौन से खाद्य पदार्थ पथरी बनने का खतरा बढ़ाते हैं?
 
उत्तर –  तला हुआ खाना, जंक फूड, ज्यादा मीट और मीठा खाना| 
 
4. क्या Kidney Stone सिर्फ बड़े लोगों में होती है?
 
उत्तर – नहीं, Kidney Stone किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है| बच्चों और जवानों में भी कभी-कभी पथरी बन जाती है| 
 
5. क्या पथरी फिर से बन सकती है?
 
उत्तर – हाँ, अगर जीवनशैली नहीं सुधारी गई, तो पथरी फिर से बन सकती है| 
 
लेखक परिचय:
Md Faiz स्वास्थ्य, फिटनेस और जिम से जुड़े विषयों पर लेख लिखते हैं| उन्हें वर्कआउट, डाइट और स्वस्थ जीवनशैली में खास रुचि है| वे अपने अनुभव और सामान्य जानकारी के आधार पर आसान भाषा में उपयोगी टिप्स साझा करते हैं, ताकि लोग स्वस्थ और फिट रह सकें|
 
समाप्त!

Leave a Comment