गर्मी में पिंपल्स से परेशान? 7 दिन में साफ और चमकदार त्वचा पाने का आसान तरीका”

गर्मी में पिंपल्स से परेशान

1. लेख परिचय (Introduction)

गर्मियों का मौसम आते ही बहुत से लोगों को एक आम समस्या का सामना करना पड़ता है, जैसे – चेहरे पर पिंपल्स निकलना| सुबह उठते ही आईने में नया पिंपल दिखना किसी को भी परेशान कर देता है|


पिछले साल मैं खुद भी इसी समस्या से बहुत परेशान था|गर्मी शुरू होते ही मेरे चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलने लगे थे| मैं दिन में कई बार चेहरा धोता था, अलग-अलग प्रोडक्ट इस्तेमाल करता था, लेकिन फिर भी कोई खास फायदा नहीं मिला| उस समय समझ नहीं आ रहा था कि गलती कहाँ हो रही है|


लेकिन इस साल मैंने पहले से ही तैयारी कर ली है| मैंने कुछ आसान घरेलू उपाय और सही स्किन केयर रूटीन अपनाने का फैसला किया है, ताकि पिंपल्स की समस्या से बचा जा सके|


इस पुरे आर्टिकल में मैं वही चीजें शेयर कर रहा हूँ, जो मैंने खुद सीखी हैं और इस बार अपनाने वाला हूँ—जैसे पिंपल्स होने के असली कारण, सही और डेली की रूटीन, आसान घरेलू उपाय और क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए|


अगर आप भी गर्मी में पिंपल्स से परेशान है, तो इन बातों को सही तरीके से फॉलो करिए| जिससे कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा और इस बार गर्मी में पिंपल्स आपको ज्यादा परेशान नहीं करेंगे|

2. गर्मी में पिंपल्स क्यों होते हैं?

गर्मी के मौसम में पिंपल्स होने के कई कारण होते हैं, जैसे-

1. शरीर में ज्यादा तेल बनना

गर्मी में शरीर ज्यादा तेल (ऑयल) बनाता है, जिससे त्वचा चिपचिपी हो जाती है और पिंपल्स होने लगते हैं|

2. धूल और पसीना

धूल और पसीना मिलकर त्वचा के रोम छिद्र (त्वचा के छोटे-छोटे छेद) को बंद कर देते हैं, जिससे पिंपल्स निकलते हैं|

3. बैक्टीरिया का बढ़ना

गर्मी में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जो पिंपल्स का मुख्य कारण बनते हैं|

4. गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल

ज्यादा भारी क्रीम या गलत फेस वॉश या एक्सपायरी क्रीम का भी इस्तेमाल करने से भी पिंपल्स बढ़ सकते हैं|

5. खान-पान और पानी की कमी

गर्मियों के मौसम में अधिक जंक फूड खाना हमारे सेहत और चेहरे के लिए नुकसानदायक होता है| जंक फूड और कम पानी पीना भी पिंपल्स को बढ़ाता है|

(यह भी पढ़े – How to Get Rid of Laziness: आलस छोड़ने के 7 आसान तरीके जो आपकी जिंदगी बदल देगी! जल्दी पढ़िए)

3. गर्मी में त्वचा की सही देखभाल

“गर्मी में पिंपल्स कैसे रोकें”

अगर आप वाकई पिंपल्स से बचना चाहते हैं, तो आपको पूरे गर्मी के मौसम में एक सही दिनचर्या अपनानी होगी| तभी आप पिंपल से छुटकारा पा सकेंगे|

1. सुबह की दिनचर्या:

• सुबह उठकर हल्के फेस वॉश से चेहरा साफ करें

•दिन में 2 बार से ज्यादा चेहरा न धोएं

•हल्का मॉइश्चराइज़र लगाएं

•बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं

• दिन भर में 3 से 4 लीटर पानी पिए

2 रात की दिनचर्या:

• सोने से पहले चेहरा साफ करें

• हल्का जेल या एलोवेरा लगाएं

• अगर पिंपल है तो उस पर हल्की दवा लगाएं

4. पिंपल से छुटकारा पाने का आसान घरेलू उपाय?

1. एलोवेरा

एलोवेरा हमारे त्वचा के लिए “नेचुरल कूलिंग जेल” की तरह काम करता है| अगर चेहरे पर जलन या छोटे-छोटे पिंपल्स हैं, तो यह उन्हें शांत करता है|

उदाहरण:

अगर आप में से किसी का चेहरा धूप में बाहर जाने के बाद गर्म और लाल हो जाए, तो एलोवेरा लगाने से ठंडक मिलती है और स्किन रिलैक्स होती है|

2. नीम

नीम को नेचुरल एंटीबैक्टीरियल कहा जाता है| यह चेहरे के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है जो पिंपल्स का कारण बनते हैं|

उदाहरण:

अगर आपके चेहरे पर बार-बार नए पिंपल्स निकलते हैं, तो नीम का फेसपैक लगाने से धीरे-धीरे पिंपल गायब हो सकती है|

साइंटिफिक प्रूफ:

कई रिसर्च में पाया गया है कि इसमें antibacterial और anti-inflammatory गुण होते हैं| मतलब यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और त्वचा की सूजन (redness + pimples) को कम करने में मदद करता है|

3. मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी यह हमारे त्वचा का extra oil (तेल) और गंदगी सोख लेती है, जिससे चेहरा साफ और फ्रेश लगता है|

उदाहरण:

अगर आपका चेहरा दिन के बीच में ऑयली और चिपचिपा हो जाता है, तो मुल्तानी मिट्टी लगाने से स्किन मैट और साफ दिखती है|

4. गुलाब जल

यह त्वचा को टोन करता है यानी साफ और फ्रेश बनाए रखता है|

उदाहरण:

अगर आप दिनभर थके हुए महसूस करते हैं और चेहरा dull लग रहा है, तो गुलाब जल लगाने से तुरंत freshness आ जाती है|

5. कुछ ऐसी गलतियां जो लोग अक्सर करते हैं?

गर्मी में पिंपल्स

यहां मैं कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने वाला हूं जो लोग अक्सर करते हैं जिससे पिंपल्स और ज्यादा बढ़ जाता है|

1. बार-बार चेहरे को हाथ लगाना

2. पिंपल्स को फोड़ना

3. ज्यादा भारी क्रीम लगाना

4. तला-भुना खाना ज्यादा खाना

5. कम पानी पीना

दोस्तों सच कहूं तो, अगर आप सिर्फ ये गलतियां छोड़ दें, तो भी काफी फर्क दिख सकता है|

(यह भी पढ़े – Water Benefits in Summer Season: जानिए गर्मियों में पानी पीने के छुपे 5 फायदे)

(यह भी पढ़े – Health Risks of Chronic Sleep Deprivation: कम नींद, बड़ा खतरा – जानिए कम सोने के 5 बड़े नुकसान)

6. क्या खाएं और क्या ना खाएं?

हमारा खान-पान हमारी त्वचा पर सीधा असर डालता है| इसलिए सही और पौष्टिक भोजन खाएं जैसे-

क्या खाएं:

तरबूज, खीरा जैसे पानी वाले फलहरी सब्जियां, नारियल पानी नींबू पानी आदि|

क्या ना खाएं:

जंक फूड, बाहर का खाना, ज्यादा मीठा, ठंडा(कोल्ड ड्रिंक)तला-भुना खाना आदि|

निष्कर्ष

गर्मी में पिंपल्स होना बहुत आम बात है, लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है| अगर आप थोड़ी सी सही देखभाल करते हैं, तो इसे आसानी से रोका जा सकता है|इसके लिए बस आपको एक आसान स्किन केयर रूटीन अपनाना है, सही और हल्का खाना खाना है और चेहरे को साफ रखने की आदत डालनी है|

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों को रोज फॉलो करते हैं, तो आपकी त्वचा धीरे-धीरे साफ, हेल्दी और चमकदार बन सकती है।

डिस्क्लेमर

इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से है| यह किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह नहीं है|

हर इंसान की त्वचा अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपनी स्किन टाइप और जरूरतों को जरूर ध्यान में रखें| अगर आपकी समस्या ज्यादा गंभीर है, तो किसी अच्छे से डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा|

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. क्या पिंपल्स सिर्फ ऑयली स्किन वालों को होते हैं?

उत्तर – नहीं, किसी भी स्किन टाइप वाले को हो सकते हैं, लेकिन ऑयली स्किन में ज्यादा होते हैं|

2. पिंपल्स होने पर उसे दबाना चाहिए?

उत्तर – नहीं दबाना चाहिए, इससे चेहरे पर इंफेक्शन फैल सकता है और दाग भी पड़ सकते हैं|

3. क्या धूप में जाने से पिंपल्स बढ़ते हैं?

उत्तर – ज्यादा धूप और पसीना पिंपल्स को बढ़ा सकते हैं|

4. क्या लड़कियों के द्वारा किए गए मेकअप से उन्हें पिंपल हो सकते हैं?

उत्तर – ऐसा होने का बहुत कम चांस है, लेकिन अगर मेकअप सही से साफ न किया जाए तो पिंपल्स हो सकते हैं|

5. ठंडा पानी पिंपल्स में अच्छा होता है?

उत्तर – हाँ, ठंडा पानी पिंपल के दौरान स्किन को आराम देता है|

समाप्त!

Leave a Comment