How to Get Rid of Laziness: आलस छोड़ने के 7 आसान तरीके जो आपकी जिंदगी बदल देगी! जल्दी पढ़िए

How to Get Rid of Laziness

How to Get Rid of Laziness: हम सब कभी न कभी आलस का अनुभव करते हैं| कई बार मन करता है कि बस थोड़ा और आराम कर लें, कुछ देर मोबाइल चला लें, या किसी जरूरी काम को टाल दें| इन सब से कई लोग परेशान रहते हैं और एक समय ऐसा था, जब मैं भी इन चीजों को लेकर बहुत परेशान रहता था|

इसका अगर सही समय पर समाधान ना किया जाए तो, यह हमारा करियर और सेहत को बहुत बुरा प्रभावित करने लगता है| आलस अगर कभी-कभी आए तो ठीक है, लेकिन अगर ये आपकी जीवन पर हावी हो जाए तो आप कभी भी आगे नहीं बढ़ सकते है|

शरीर और मन में आलस होने के कारण कई लोगों की शिकायत रहती है कि वह सुबह जल्दी उठाना तो चाहते हैं, लेकिन आलस के कारण समय से जाग नहीं पाते हैं|

हालांकि, अगर आपको हेल्दी लाइफ़स्टाइल जीना है तो सुबह जल्दी उठना काफी जरूरी होता है| इस आर्टिकल में हम आलस से जुड़ी सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे, ताकि आप आलस को छोड़कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सके| 

1. आलस क्या है? और यह बार-बार क्यों आता है? 

How to Get Rid of Laziness:

आलस (Laziness) वह स्थिति है जिसमें इंसान काम करने मन का होते हुए भी काम को टालता है, या बिल्कुल अच्छा महसूस नहीं करता है| इसका मुख्य कारण मेहनत करने से बचना होता है|

आलस आने के कुछ आम कारण:

1. नींद पूरी न होना

2. बहुत ज्यादा तनाव

3. स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का अधिक उपयोग 

4. गलत दिनचर्या

5. मोटिवेशन की कमी

6. लक्ष्य (Goal) का न होना

7. अनुशासन (Discipline) की कमी

(और पढ़े-सर्दियों में स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये कुछ आसान उपाय?)

(यह भी पढ़े – पेट की चर्बी कैसे कम करें? जिद्दी Belly Fat घटाने का 7 दिन का आसान रूटीन)

2. आलस को हमेशा के लिए कैसे भगाएं? 

• अपनी सुबह की दिनचर्या सुधारें (Morning Routine)

आलस भगाने का सबसे पहला और असरदार उपाय है अपनी सुबह को सुधारना| अच्छी सुबह आपके दिन को productive बना देती है| 

सुबह क्या-क्या करें?

1. समय पर जागें| 

2. 10 मिनट योग या स्ट्रेचिंग करें| 

3. ठंडे पानी से चेहरा धोएं| 

4. हल्का नाश्ता करें| 

5. सुबह की धूप लें| 

• अपने काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटे

अगर आप एक ही समय में बहुत ज्यादा या कोई बड़ा काम करने बैठते हैं , तो दिमाग घबरा जाता है|

जिससे आलस आने लगती है, फिर दिमाग को काम करने से बेहतर काम को नहीं करना ज्यादा ठीक लगता है| इसलिए सभी कामों को छोटे छोटे हिस्सों में बांट दे| 

उदाहरण : अगर आपको अपना पूरा घर साफ करना है , 

तो सबसे पहले सिर्फ मेज साफ करें, फिर कपड़े को उसके सही स्थान पर रखे, और फिर फर्श साफ करें| 

जब आप किसी छोटे काम को पूरे करते हैं, तो आपके दिमाग को काम पूरा करने की खुशी मिलती है| जिससे किसी भी बड़े काम को पूरा करने की इच्छा बढ़ती है|

• मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सीमित करें

मोबाइल आलस का सबसे बड़ा कारण बन चुका है| जब हम मोबाइल का इस्तेमाल करते है, तो समय का बिल्कुल भी पता नहीं चलता है|

मोबाइल कुछ समय के लिए मनोरंजन देता, लेकिन कुछ देर बाद मन भरने से दिमाग पूरी तरह थक जाता है|
आलस को भगाने के लिए मोबाइल का उपयोग सीमित करें|

काम करते समय मोबाइल का उपयोग न के बराबर करें और अपने फोन के सारे नोटिफिकेशन को बंद रखें|

• अपना एक लक्ष्य (Goal) तय करें  

जिस इंसान के पास अपना कोई लक्ष्य नहीं होता है उसे हमेशा आलस आता है| दिमाग को एक लक्ष्य चाहिए होता है, तभी वह खुलकर काम कर सकेगा| 

• अपना सोने और जागने का समय फिक्स करें

नींद आपकी आलस आने का सबसे बड़ा कारण बन सकती है, क्योंकि अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते है, तो आपका शरीर थका हुआ महसूस होता है|

जिससे आपको बार-बार नींद आएगी और आप किसी भी कार्य को नहीं कर पाएंगे|

• रोजाना व्यायाम करें 

आज कल के भाग दौड़ जिंदगी में एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिल पाता है|

अगर आपके पास समय की कमी है तो आप खाली समय में इन एक्सरसाइज को करके फिट रह सकते हैं, जैसे- तेज चलना, रस्सी कूदना, जंप मारना, हल्की दौड़,  पुशअप्स, पुलअप्स और योग आदि| 

(यह भी पढ़े – Gym Beginners ke liye Complete Guide: वर्कआउट, डाइट, आम गलतियाँ और सही रिजल्ट कैसे पाएं)

• काम के समय छोटे-छोटे ब्रेक ले 

लगातार काम करने से भी आलस बढ़ सकता है| हर 1–2 घंटे में 10 मिनट का ब्रेक लेने से शरीर और दिमाग दोबारा सक्रिय हो जाते हैं| 

• खुद पर एक अच्छा अनुशासन (Discipline) बनाए रखे

आलस हमेशा इंसान की इच्छा शक्ति को हारता है| अगर हमारे अंदर एक अच्छा अनुशासन है, तो हम उस आलस को भी भगा सकते हैं| आलस कम करने के लिए एक अच्छा डिसिप्लिन रूटिंग बनाएं और उसे रोज फ़ॉलो करें| 

निष्कर्ष 

आलस आना कोई बीमारी नहीं है, यह एक आदत है और हर आदत को बदला जा सकता है| अगर आप अपने जीवन में रोजाना थोड़े-थोड़े बदलाव करेंगे तो आलस धीरे-धीरे खुद ब खुद खत्म हो जाएगा| हमेशा याद रखें छोटे-छोटे बदलाव और आदत ही सफलता बनती है, इसीलिए आज और अभी से ही आलस करना छोड़ दें|


डिस्क्लेमर

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है|  इसमें दिए गए सलाह कोई मेडिकल क्लेम नहीं है| किसी भी बदलाव को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले| 


आलस से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. क्या आलस उम्र के साथ बढ़ता है?

उत्तर- हाँ, अगर दिनचर्या बिगड़ी रहे और शरीर एक्टिव न रहे, तो उम्र के साथ आलस बढ़ सकता है|

Q2. क्या आलस का सीधा असर आत्मविश्वास पर पड़ता है?

उत्तर- हाँ, लगातार काम टालने से खुद पर से भरोसा कम होने लगता है| 

Q3. क्या मौसम बदलने से आलस बढ़ सकता है?

उत्तर – हाँ, ठंड या ज्यादा गर्मी में शरीर सुस्त महसूस करता है, जिससे आलस बढ़ सकता है| 

Q4. क्या ज्यादा सोचने से भी आलस आता है?

उत्तर- हाँ अगर हम ज्यादा सोचते है तो दिमाग थक जाता है और काम शुरू करने का मन नहीं करता|

Q5. क्या आलस का असर याददाश्त पर भी पड़ता है?

उत्तर- लंबे समय तक आलस रहने से ध्यान और याददाश्त कमजोर हो सकती है|


लेखक परिचय:

Mr.Faizu स्वास्थ्य, फिटनेस और जिम से जुड़े विषयों पर लेख लिखते हैं| उन्हें वर्कआउट, डाइट और स्वस्थ जीवनशैली में खास रुचि है| वे अपने अनुभव और सामान्य जानकारी के आधार पर आसान भाषा में उपयोगी टिप्स साझा करते हैं, ताकि लोग स्वस्थ और फिट रह सकें|

समाप्त! 

Leave a Comment