
लेख परिचय (Introduction)
गर्मी में बार-बार प्यास लगना: अगर आप दिनभर बार-बार पानी पीने के बाद भी खुद को प्यासा महसूस करते हैं, गला सूखा रहता है और बार-बार पानी पीने का मन करता है, तो इसे सिर्फ गर्मी का असर समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं है|
कई बार यह आपके शरीर का एक warning signal होता है, जो यह बताने की कोशिश कर रहा होता है कि अंदर कुछ संतुलन बिगड़ रहा है—चाहे वह पानी की कमी हो, मिनरल्स की कमी हो या किसी छुपी हुई समस्या की शुरुआत|
गर्मी का मौसम आते ही हमारी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल जाती है| तेज धूप, पसीना, डिहाईड्रेशन और थकान के बीच शरीर जल्दी कमजोर महसूस करने लगता है|
उसी अनुभव से सीख लेकर इस बार मैंने पहले से ही सावधानी बरतनी शुरू कर दी है| अगर आप भी इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ेंगे, तो इस गर्मी में खुद को डिहाइड्रेशन और कई अन्य समस्याओं से बचा सकते हैं|
पिछले साल गर्मी में मुझे कई समस्याओं का सामना करना पड़ा जैसे—मैं दिन में कई बार पानी पीता था, फिर भी बार-बार प्यास लगती रहती थी और गला सूखा रहता था| शुरुआत में मैंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन धीरे-धीरे समझ आया कि यह सिर्फ गर्मी का असर नहीं है, बल्कि शरीर का एक इशारा है कि कुछ ठीक नहीं चल रहा|
आइए जानते हैं इस पूरे आर्टिकल में मेरे अनुभव और कुछ साइंटिफिक प्रूफ के माध्यम से कि बार-बार प्यास लगने के मुख्य कारण क्या हैं, इससे जुड़ी बीमारियां कौन-सी हो सकती हैं, इससे बचाव के आसान तरीके क्या हैं|
2. गर्मी में बार-बार प्यास लगने के 7 मुख्य कारण?

1. शरीर में पानी की कमी (Dehydration)
गर्मी में हमारा शरीर ज्यादा पसीना निकालता है, जिससे पानी तेजी से कम होने लगता है| अगर हम समय-समय पर पानी नहीं पीते या धूप में ज्यादा समय बिताते हैं, तो शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में शरीर बार-बार प्यास के जरिए संकेत देता है कि उसे पानी की जरूरत है।
2. शरीर में नमक और मिनरल की कमी
क्या आपने कभी सोचा है कि कई बार ज्यादा पानी पीने के बाद भी प्यास क्यों नहीं बुझती? इसका कारण सिर्फ पानी की कमी नहीं है, बल्कि शरीर में सोडियम और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स की कमी भी हो सकती है|
3. ज्यादा मीठा या नमकीन खाना
अगर आप ज्यादा नमकीन या मीठा खाना खाते हैं, तो भी प्यास बढ़ जाती है|नमक शरीर में पानी की जरूरत बढ़ा देता है, जबकि ज्यादा मीठा खून में शुगर बढ़ाकर शरीर से पानी खींचता है| इसी वजह से ऐसे खाने के बाद आपको ज्यादा प्यास महसूस होती है|
4. ज्यादा पसीना आना
कई लोगों ने नोटिस किया होगा कि थोड़ी देर वर्कआउट या धूप में चलने के बाद ही बार-बार पानी पीने का मन करता है| ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पसीने के जरिए शरीर तेजी से पानी खो देता है|
5. डायबिटीज (Diabetes) का संकेत
बार-बार प्यास लगना कई बार diabetes का पहला संकेत होता है| स्थिति में शरीर खून में बढ़ी हुई शुगर को बाहर निकालने के लिए ज्यादा पेशाब बनाता है| इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है और प्यास बार-बार लगती है|
साइंटिफिक प्रूफ:
एक अध्ययन में पाया गया कि डायबिटीज के मरीजों में “Polydipsia” (बार-बार प्यास लगना) एक सामान्य लक्षण है| American Diabetes Association के अनुसार, 2018 की रिपोर्ट में बताया गया कि खून में ज्यादा ग्लूकोज होने पर शरीर ज्यादा पानी बाहर निकालता है, जिससे डिहाइड्रेशन और लगातार प्यास लगती है|
6. दवाइयों का असर
अगर आप एलर्जी, ब्लड प्रेशर या किसी अन्य बीमारी की दवाइयाँ ले रहे हैं, तो एक बार यह भी देखें कि कहीं यही दवाइयाँ आपके मुंह के सूखने और प्यास बढ़ने की वजह तो नहीं हैं|
7.शरीर का तापमान बढ़ना (Heat Effect)
मान लीजिए आप दोपहर में बाहर गए, धूप में काम किया और समय पर पानी नहीं पिया| कुछ ही घंटों बाद गला सूखने लगता है और बार-बार पानी पीने का मन करता है—यह शरीर का सीधा संकेत है कि वह डिहाइड्रेट हो रहा है|
3. कब ये समस्या खतरनाक हो सकती है?
अगर ये समस्या सिर्फ कभी-कभी नहीं, बल्कि रोज़ होने लगे, तो यह एक Warning हो सकती है| खासकर अगर नीचे दिए गए लक्षण भी साथ दिखें:
1. हर समय गला सूखा रहना
2. पानी पीने के बाद भी राहत न मिलना
3. बहुत ज्यादा पेशाब आना
4. चक्कर या कमजोरी महसूस होना
5. अचानक वजन कम होना
6. मुंह सूखना और होंठ फटना
7. घबराहट या धड़कन का तेज होना
[यह भी पढ़े – गर्मी में पिंपल्स से परेशान? 7 दिन में साफ और चमकदार त्वचा पाने का आसान तरीका]
4. प्यास को नियंत्रित करने का घरेलू उपाय

अच्छी बात ये है कि अगर समय रहते सही कदम उठाए जाएं, तो इस समस्या को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है| मैंने खुद भी कुछ छोटे-छोटे बदलाव किए और कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगा| अब सवाल है—ऐसे कौन से आसान तरीके हैं जो आप भी अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में अपना सकते हैं?
1. दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें
गर्मी में एक बार में ज्यादा पानी पीने की बजाय पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है| इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और बार-बार प्यास लगने की समस्या कम होती है|
2. नारियल सत्तू और गन्ने का जूस पिए
नारियल, सत्तू और गन्ने का जूस गर्मियों के लिए सबसे अच्छा ड्रिंक माना जाता है| यह शरीर को ठंडक देता है और पानी की कमी को जल्दी पूरा करता है|
3. ज्यादा मीठा और नमकीन कम खाएं
बहुत ज्यादा मीठा या नमकीन खाने से शरीर में पानी की जरूरत बढ़ जाती है| इसलिए इन चीजों का सेवन कम करें, ताकि बार-बार प्यास लगने की समस्या से बचा जा सके|
4. धूप में कम निकलें
तेज धूप में ज्यादा देर रहने से शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है| कोशिश करें कि दोपहर के समय बाहर कम निकलें और अगर निकलना पड़े तो सिर और शरीर को ढककर जाएं|
5. तरबूज, खीरा जैसे फल खाएं
तरबूज, खीरा जैसे फल पानी से भरपूर होते हैं| इन्हें खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पानी की कमी भी पूरी होती है|
6. ORS या नींबू पानी लें
अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, तो सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि ORS या नींबू पानी भी लेना चाहिए| यह शरीर में जरूरी नमक और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है और तुरंत राहत देता है|
[यह भी पढ़े – गर्मी में ORS vs नींबू पानी – कौन है ज्यादा असरदार? सच जानकर आप चौंक जाएंगे]
5. डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

1. 5–7 दिन से ज्यादा समस्या रहे
2. पेशाब का रंग बहुत ज्यादा गहरा (डार्क येलो) होना
3. बुखार या उल्टी के साथ ज्यादा प्यास लगना
4. प्यास के साथ आंखों के सामने धुंधला दिखना
5. त्वचा सूखी और खिंची-खिंची महसूस होना
6. डायबिटीज होने का शक हो
7. ब्लड प्रेशर का बढ़ना या बहुत ज्यादा गिरना
इन लक्षणों को हल्के में लेना आगे चलकर गंभीर समस्या बन सकता है, इसलिए समय रहते डॉक्टर से जांच और सही इलाज कराना बेहद जरूरी है|
निष्कर्ष (Conclusion)
गर्मी में प्यास लगना सामान्य है, लेकिन अगर यह जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है| कई बार शरीर इसी तरह इशारा करता है कि अंदर कुछ संतुलन बिगड़ रहा है| इसलिए इन संकेतों को समझना और समय रहते ध्यान देना बहुत जरूरी है| सही खान-पान, पर्याप्त पानी और कुछ आसान आदतों से इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है|
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी इस समस्या को समय रहते समझ सकें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1. क्या बार-बार प्यास लगना सिर्फ गर्मी की वजह से होता है?
उत्तर – नहीं, हर बार ऐसा नहीं होता| कई बार यह शरीर में पानी या मिनरल की कमी, ज्यादा शुगर या किसी बीमारी का इशारा भी हो सकता है|
2. क्या ज्यादा प्यास लगना डायबिटीज का लक्षण हो सकता है?
उत्तर – हाँ, अगर प्यास के साथ बार-बार पेशाब, थकान और वजन कम होना भी हो रहा है, तो यह डायबिटीज का शुरुआती संकेत हो सकता है|
3. पानी पीने के बाद भी गला सूखता क्यों रहता है?
उत्तर – अगर पानी पीने के बाद भी राहत नहीं मिलती, तो इसका मतलब हो सकता है कि शरीर सिर्फ पानी नहीं बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स (नमक-मिनरल) भी मांग रहा है|
4. गर्मी में प्यास जल्दी कंट्रोल कैसे करें?
उत्तर – दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं, नींबू पानी या ORS लें और पानी से भरे फल जैसे तरबूज, खीरा जरूर खाएं|
5. क्या AC में रहने के बाद भी प्यास लग सकती है?
उत्तर – हाँ लग सकती है, क्योंकि AC हवा को dry कर देता है, जिससे शरीर धीरे-धीरे पानी खोता है और प्यास लग सकती है|
डिस्कलेमर (अस्वीकरण)
यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है| यह किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह नहीं है| किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें|
fitnheal.com इस जानकारी से होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी नहीं लेता है|
समाप्त!
Hi, I’m Md Faizu, a passionate Health & Fitness Content Creator and the founder of Fitnheal. I have been creating practical and easy-to-understand content for the past 2+ years, helping people improve their lifestyle, fitness, and overall health.
My content is based on real-life experiences, research, and simple methods that anyone can follow. My goal is to make health information simple, practical, and effective for everyone.